W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सीतापुर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: हिस्ट्रीशीटर समेत 6 गिरफ्तार, अवैध बंदूक और कारतूस बरामद

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर में विजय विक्रम की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हुए।
07:19 PM Aug 05, 2026 IST | Rohit Singh
सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर में विजय विक्रम की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हुए।
सीतापुर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा  हिस्ट्रीशीटर समेत 6 गिरफ्तार  अवैध बंदूक और कारतूस बरामद

Sitapur News Update : सीतापुर जनपद के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के बेलामऊ खुर्द गांव में विजय विक्रम की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 12 बोर की अवैध बंदूक और कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

Advertisement

पुरानी रंजिश और बदले की भावना

sitapur crime news

Advertisement

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी बदलू ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक विजय विक्रम का बेटा अमन उर्फ अंग्रेज करीब 8 महीने पहले उसकी पुत्री को भगा ले गया था. इसी पुरानी रंजिश और कहासुनी के बदले की भावना में आकर आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस खूनी खेल को अंजाम देने की साजिश रची थी.

Advertisement

योजनाबद्ध तरीके से दिया वारदात को अंजाम

घटना के दिन आरोपियों ने घात लगाकर विजय विक्रम को रास्ते में रोक लिया. मुख्य आरोपी बदलू और उसके भाई महेश ने अपनी बंदूक से सीने में गोली मारकर विजय विक्रम की हत्या कर दी. वहीं, इस साजिश में शामिल संजीव और श्रवण ने मृतक को पकड़ा हुआ था, जबकि ऊदन उर्फ ऊदल राठौर और राम भजन आने-जाने वाले लोगों की निगरानी कर रहे थे.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बरामदगी

sitapur crime news

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को बेनियापुर गौशाला तिराहे के पास से दबोच लिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी बदलू की जामा तलाशी से 2 जिंदा कारतूस और उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत में छिपाई गई 12 बोर की अवैध बंदूक व 3 खोखा कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार मुख्य आरोपी बदलू थाना इमलिया सुल्तानपुर का एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं की बढ़ोत्तरी कर उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया है.

यह भी पढ़ें - लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देकर बुर्का पहन महिला के कांवड़ यात्रा करने पर लगी प्रशासनिक रोक

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×