India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Shivpal Yadav ने SP कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया मंथन

11:38 PM Dec 17, 2023 IST
Advertisement

देश में अगला लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी विपक्षी दल अपनी-अपनी तैयारियां तेज करते नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों ने आपसी गठबंधन कर उसे 'इंडिया' नाम दिया है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरनगर पहुंचे और सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उनसे 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया।
लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की तैयारी पूरी - शिवपाल यादव
शिवपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की तैयारी पूरी है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को देश की सत्ता से हटाया जाएगा। इंडिया गठबंधन 2024 लोकसभा चुनाव के लिए ही बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यूपी में चुनाव के लिए सीट के बंटवारे की चिंता मत कीजिए।
बीजेपी की जीत पर सपा नेता बोले - हम जनता के समर्थन को स्वीकार करते हैं
बहुजन समाजवादी पार्टी को गठबंधन में शामिल करने को लेकर एक सवाल पर सपा नेता ने कहा कि बहुजन समाजवादी पार्टी यदि भाजपा के नेताओं से दूरी बना ले, तो उसे इंडिया गठबंधन में शामिल करने के बारे में सोचा जाएगा। हाल ही में तीन प्रदेशों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सपा नेता ने कहा, हम जनता के समर्थन को स्वीकार करते हैं।
यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री के लिए कई चेहरे हैं। समय आने पर उन्‍हीं में से तय कर लिया जाएगा। इंडिया गठबंधन ही भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में हराएगा।

Advertisement
Next Article