Ghaziabad में सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन: खोड़ा में 3 मदरसे सील, PAC और RAF पूरी तरह तैनात!
Suriya Murder Case Update: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सुबह से ही पुलिस और सुरक्षा बलों की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं। सूर्या हत्याकांड के बाद बने तनाव को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ शुरू किया है। इलाके में भारी पुलिस फोर्स, पीएसी और आरएएफ की तैनाती के साथ सख्ती बढ़ा दी गई है।
Ghaziabad News: तीन मदरसों पर कार्रवाई, ड्रोन से निगरानी


मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गैर-पंजीकृत मदरसों को बंद कर दिया और उन पर नोटिस चस्पा किया है। अधिकारियों का कहना है कि ये संस्थान बिना रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेजों के चल रहे थे। दूसरी तरफ, पूरे इलाके में ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से निगरानी की जा रही है और घर-घर जाकर जांच भी की जा रही है।
अपराधियों पर शिकंजा और अवैध गतिविधियों की जांच
पुलिस ने कई पुराने अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और सख्त चेतावनी दी है। इसके साथ ही अब प्रशासन अवैध निर्माण, सरकारी जमीन पर कब्जा और बिजली चोरी जैसे मामलों की भी जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join Channel