स्वामी दर्शन भारती के नेतृत्व में किसान यूनियन का बड़ा दांव, गांव-गांव तक संगठन विस्तार का ऐलान
अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन को सोमवार को बड़ा नेतृत्व मिला, जब स्वामी दर्शन भारती जी ने संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक का दायित्व स्वीकार किया। उनके जुड़ते ही संगठन में नए जोश का संचार देखने को मिला। पदाधिकारियों ने इसे किसान आंदोलन को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।
छोटे किसानों के अधिकारों की लड़ाई का संकल्प
राष्ट्रीय संरक्षक बनने के बाद स्वामी दर्शन भारती जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब संगठन को देश के कोने-कोने और गांव-गांव तक युद्ध स्तर पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे छोटे और सीमांत किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें, उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ें और हर संभव समाधान दिलाने का प्रयास करें।

स्वामी दर्शन भारती जी ने कहा कि यदि संगठन पूरी निष्ठा के साथ किसानों के बीच काम करेगा, तो अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन आने वाले समय में देश की सबसे मजबूत किसान आवाज बनकर उभरेगी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाएगी।
किसान हितों की आवाज बुलंद करने की रणनीति पर चर्चा
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय संयोजक रवि पंवार, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संजीव दांगी, राष्ट्रीय महासचिव डी.एस. रावत तथा युवा जिला अध्यक्ष मेरठ आकाश चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि स्वामी दर्शन भारती जी का मार्गदर्शन संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उनके नेतृत्व में किसान हितों की आवाज को और बुलंद किया जाएगा तथा गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

Join Channel