India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

गाजियाबाद में तेज धमाके के बाद गिरा दो मंजिला मकान, एक की मौत, छह अस्पताल में भर्ती

03:47 PM Sep 23, 2023 IST
Advertisement

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित रूपनगर इंडस्ट्रियल एरिया में दो मंजिला जर्जर मकान धमाके के साथ गिर गया। पुलिस ने मलबे में दबे कुल 7 लोगों का रेस्क्यू किया है। अस्पताल में एक लड़की की मौत की सूचना आ रही है।

आसपास मकान गिरने की सूचना

डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास मकान गिरने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस फोर्स भेजकर रेस्क्यू शुरू कराया गया। इसमें आसपास के लोगों का भी सहयोग लिया गया।कुछ ही देर में मलबे से 7 लोग बाहर निकाल लिए गए। इसमें महिला, पुरुष और बच्चे भी थे। इन्हें नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से कुछ को हायर सेंटर भी रेफर किया गया। हायर सेंटर से एक लड़की की मौत हो जाने की सूचना मिली है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।

 

तेज धमाके की आवाज सुनाई दी

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उन्हें तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। जिसके बाद ये हादसा हुआ। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक शकील नामक व्यक्ति ने मकान किराए पर लिया था। इसमें शकील का पूरा परिवार रहता था। आसपास के भी महिला-बच्चे रोजाना यहां पर काम करने के लिए आते थे। क्या काम किया जाता था, इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है।
आशंका जताई जा रही है कि पटाखा बनाने का काम होता था। पुलिस छानबीन कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शकील की पत्नी मैवीश (35), बेटी अलशिफा (9), बेटी अलीशा (14), इमरान (16) पुत्र जावेद, सैयदा (30) सहित एक बच्ची और महिला को निकालकर अस्पताल भेजा गया।

Advertisement
Next Article