India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में आज अहम दिन, 18 अर्जियों पर हो सकता है फैसला!

09:55 AM Mar 13, 2024 IST
Advertisement

मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के बीच जमीन विवाद के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में विवाद को लेकर दाखिल अर्जियों पर आज सुनवाई होगी। दोपहर दो बजे से जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में सुनवाई होगी। आज सुनवाई के दौरान सबसे पहले मुस्लिम पक्ष की दलीलें पेश की जाएगी। मुस्लिम पक्ष की ओर से सीनियर अधिवक्ता तसनीम अहमदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपनी बहस आगे बढ़ाएंगी।

7 रूल्स 11 के तहत अर्जियों की पोषणीयता को चुनौती दी

मुस्लिम पक्ष की ओर से ऑर्डर 7 रूल्स 11 के तहत अर्जियों की पोषणीयता को चुनौती दी गई है। मुस्लिम पक्ष की ओर से दलील दी जा रही है कि हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल याचिकाएं पोषणीय नहीं है। मुस्लिम पक्ष ने प्लेसेस ऑफ़ वर्शिप एक्ट 1991, वक्फ और लिमिटेशन एक्ट, स्पेसिफिक पजेशन एक्ट का हवाला दिया है।पोषणीयता की अर्जी तय होने के बाद विवादित परिसर का अमीन सर्वे कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल अर्जी पर सुनवाई होगी।

हाईकोर्ट 18 अर्जियों पर कर रहा एक साथ सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट 18 अर्जियों पर एक साथ सुनवाई कर रहा है। अयोध्या विवाद की तर्ज पर जिला अदालत के बजाय हाईकोर्ट में सीधे तौर पर मामले की सुनवाई हो रही है। ज्यादातर अर्जियों में शाही ईदगाह मस्जिद को हिंदुओं का धार्मिक स्थल बताकर उसे हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article