India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

UP : स्कूली बच्चों ने निकाली साढ़े तीन किमी लंबी तिरंगा यात्रा, ध्वज के साथ दिखा राष्ट्र प्रेम का जज्बा

09:07 AM Aug 16, 2024 IST
Advertisement

UP : भारत आजादी की 78वीं वर्षगांठ गुरुवार यानी 15 अगस्त को मनाया। स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर पूरा देश जश्न में डूबा रहा। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्कूली बच्चों ने साढ़े तीन किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र के प्रति प्रेम को प्रदर्शित किया।

Highlight : 

स्कूली बच्चों ने निकाली साढ़े तीन किमी लंबी तिरंगा यात्रा

आजादी हमें जान से भी प्यारी है, इसी जज्बे और राष्ट्र प्रेम के साथ सैकड़ों क्रांतिकारी फांसी के तख्ते पर झूल गए थे। बता दें कि संघर्ष और बलिदान के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। हमारे वीरों की यह राष्ट्र भावना जन-जन के अंदर समाहित है। इसका नजारा गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सड़कों पर भी दिखा, जहां देश के भविष्य, बच्चों ने एक किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर साढ़े तीन किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली।

काशी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि पूरे देश की तरह काशी में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। 'सेल्फी विद तिरंगा', 'तिरंगा अभियान' और हर 'घर तिरंगा अभियान' के तहत स्कूली बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाला। यह तिरंगा यात्रा काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संपूर्णानंद विश्वविद्यालय तक साढ़े तीन किमी का सफर तय किया। इस यात्रा में एनसीसी, स्काउट, सिविल डिफेंस, स्थानीय पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ कर्मी शामिल थे।

तिरंगा यात्रा के लिए 70 से 80 मीटर के 12 झंडे बनाए गए

उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा के लिए 70 से 80 मीटर के 12 झंडे बनाए थे, जिसे स्कूली बच्चे लेकर चल रहे थे। मंडलायुक्त ने बताया कि लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए हम तिरंगा यात्रा निकाले । प्रत्येक काशीवासी ने यह प्रण लिया था कि हर घर से कोई एक सदस्य तिरंगा यात्रा में शामिल होगा। शहर के प्रतिष्ठित लोग भी यात्रा का हिस्सा बनें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article