India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Uttar Pradesh : यूपी में मचा हड़कंप, मस्जिद से बाहर निकल रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या

03:29 PM Jun 07, 2024 IST
Uttar Pradesh
Advertisement

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकले युवक को आरोपी ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्‍थानीय लोगों से बचकर आरोपी फरार हो गया है। जैसे ही घटना की सूचना परिवार के लोगों को मिली पत्नी बेहोश हो गई।

Highlight : 

चाकुओं से गोदकर हत्या

उत्‍तर प्रदेश के बहराइच जिले में अमवा मोलवी के सोन्दराई गांव में नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकले अधेड़ की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्‍थानीय लोगों से बचकर आरोपी भाग निकला।

घात लगाकर बैठा आरोपी

मटेरा के सोन्दराई गांव निवासी वसीम खां (55) पुत्र रसूल खां शुक्रवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही वह नमाज पढ़कर बाहर निकले पहले से घात लगाकर बाहर बैठे आरोपी ने उन पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। जब तक लोग बचाने दौड़ते उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जैसे ही घटना की सूचना परिवार को लोगों को मिली पत्नी बेहोश हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article