India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Uttar Pradesh: 22 जनवरी को बाबा बड़े शिव धाम में होगा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

04:10 PM Jan 05, 2024 IST
Baba Bade Shiv Dham
Advertisement

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम में 22 जनवरी को विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। सनातन धर्म के अनुयायी पांच सौ साल के बलिदान व उनके अथक प्रयास से अनन्त कोटि ब्रह्माण्ड नायक मर्यादा पुरुषोत्तम कौशल्या नन्दन भगवान श्री राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर बाबा बड़ शिव धाम मे विविध धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।

Highlights

घरों व मंदिरों को पुष्प दीपमालाओं से सुसज्जित कर दीपोत्सव मनाया जायेगा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम में 22 जनवरी को विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। बाबा बड़ शिव धाम सेवा समिति के सचिव रामाकृष्ण खट्टू ने बताया कि 22 जनवरी को बाबा बड़ शिवधाम मे दिन 11 बजे से तीन बजे तक भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। सायं तीन बजे से मंदिर परिसर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी जो सम्पूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए पुन: बाबा बड़ शिव धाम पर आकर पूर्ण होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सायंकाल अपने अपने घरों व मंदिरों को पुष्प दीपमालाओं से सुसज्जित कर दीपोत्सव मनाने की बृहद तैयारी की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article