India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Uttar Pradesh: भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा से पहले बदले गए इन चौक-चौराहे के नाम

06:48 PM Jan 21, 2024 IST
Advertisement

Uttar Pradesh: नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शनिवार को हुई। इस दौरान शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पूरे विश्व में प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर्षोल्लास की लहर है। सभी लोग 22 जनवरी को दीपक जलाकर भगवान राम के स्वागत करेंगे। ऐसे में नगर पालिका लखीमपुर ने भी कई अहम फैसले लिए हैं।

Highlite

 

कई चौक-चौराहे के बदले गए नाम

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और ईओ संजय कुमार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि शनिवार को आयोजित हुई नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में जो प्रमुख निर्णय लिए गए उनमें शहर के ईदगाह वार्ड का नाम बदलकर श्री रामजानकी वार्ड रखा गया है।

इसके साथ ही सदर चौराहे को श्री राम चौराहे के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा, सौजन्य चौक को मां जानकी चौराहा और लोहिया चौराहे को भगवान परशुराम चौराहा के नाम से जाना जाएगा।

सर्वसम्मति से बदले गए हैं ये नाम

पालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह सब प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुए हैं, जिनको शहर के सभी सभासदों ने अपनी सहमति दी है। तब जाकर इन सभी के नाम बदले गए हैं।

Advertisement
Next Article