Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Almora Bus Accident: अल्मोड़ा में हुआ भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 6 घायल

05:18 AM Jul 22, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Almora Bus Accident: बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही बस का अल्मोड़ा में हुआ भीषण सड़क हादसा। घटना अल्मोड़ा के जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर चौसली के पास पलट गई, जिसमें 22 यात्री सवार थे। बस के पलटने से सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार 6 यात्री घायल हुए है। जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोगों मदद करते हुए लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Highlights

रविवार शाम अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कुमाऊं मंडल ओनर्स यूनियन (केएमओयू) की बस UK-04 PA-1011 बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही थी। बस में कुल 22 यात्री सवार थे। जैसे ही बस चौसली के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क में पलट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला।

बस चालक के अनुसार बस के अनियंत्रित होने के बाद बस पहले दीवार से टकराई। बस को चालक ने रोकने की कोशिश की तो बस पलट गई और सड़क किनारे बने एक शौचालय से टकरा कर रुक गई। जिसमें स्थानीय निवासी शेर सिंह पुत्र प्रताप सिंह का शैचालय भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया। यदि घटना स्थल पर शौचालय भवन नहीं होता तो बस गधेरे में जाती और एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। अधिकतर यात्री सुरक्षित हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article