उत्तराखंड : केदारनाथ मंदिर के पास खिसका बर्फ का पहाड़, देखें Video
केदारनाथ के पास चोराबारी ग्लेशियर पर आज सुबह बर्फ के पहाड़ के भरभराकर गिर गया। घटना के बाद से तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
#WATCH | Uttarakhand: An avalanche occurred this morning in the Himalayan region but no damage was sustained to the Kedarnath temple: Shri Badrinath-Kedarnath Temple Committee President, Ajendra Ajay pic.twitter.com/fyi2WofTqZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 1, 2022
केदारनाथ मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का भयानक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पहाड़ को खिसकते हुए भी देखा जा सकता है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही तीर्थ यात्रियों को एहतियात बरतने की भी सलाह दी जा रही है।