For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttarakhand : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपनी नई टीम की घोषणा, जानिए किन्हें मिला मौका

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की अपनी नई टीम की घोषणा की, जिसमें जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ ही युवाओं और महिलाओं को तरजीह दी गयी है।

06:02 PM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की अपनी नई टीम की घोषणा की, जिसमें जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ ही युवाओं और महिलाओं को तरजीह दी गयी है।

uttarakhand   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपनी नई टीम की घोषणा  जानिए किन्हें मिला मौका
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की अपनी नई टीम की घोषणा की, जिसमें जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ ही युवाओं और महिलाओं को तरजीह दी गयी है।भट्ट को 30 जुलाई को हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक की जगह पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था ।
Advertisement
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नयी टीम के बारे में एक पार्टी नेता ने बताया कि इसमें शामिल सदस्यों की औसत आयु 40-50 के बीच है ।विभिन्न पार्टी मोर्चों के सात अध्यक्षों के अलावा, 34-सदस्यीय टीम में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव, दो प्रकोष्ठ पभारी, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी और एक विभाग प्रभारी बनाए गए हैं।
भट्ट की टीम में सात महिलाओं को शामिल किया गया है। केदारनाथ सीट से विधानसभा टिकट पाने में नाकाम रहीं आशा नौटियाल को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि मीना गंगोला को प्रदेश मंत्री बनाया गया है । इसके अलावा, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा को भी प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी है ।
राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी और नीरू देवी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी है । मनवीर सिंह चौहान को राज्य भाजपा मीडिया प्रभारी के तौर पर बरकरार रखा गया है ।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×