Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Uttarakhand Board Result 2022: 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट हुए घोषित, ऐसे करें चेक....

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है।

04:34 PM Jun 06, 2022 IST | Desk Team

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है।

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board Result) ने आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा। 
Advertisement
ऑनलाइन और SMS भेजकर दोनों ही तरह से कर सकते हैं चेक 
बताते चलें कि 2022 में 10 वीं और 12 वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों को मिलाकर कुल 2.42 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। वेबसाइट लोड न होने की सूरत में छात्र  56263 नंबर पर एक एसएमएस भेजकर भी अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 
UK बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम 2022 ऑनलाइन चेक करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
  • उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूके बोर्ड 10वीं,12वीं रिजल्ट 2022 लिंक एक्टिवेट हो जाएगा, लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और अन्य विवरण जैसे आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, विवरण की जांच करें।
  • वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
Advertisement
Next Article