उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 92% पास, तो 12वीं में 85.11 प्रतिशत बच्चे हुए पास, ऐसे चेक करें रिजलट
Uttarakhand Board Result 2026 Out: उत्तराखंड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। आप ये रिजल्ट आधिकारिक वेबसाईट पर चेक कर सकते हैं। ubse.uk.gov. इस साल दोनों ही कक्षाओं का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस वर्ष 10वीं कक्षा में कुल 98.20 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जो काफी प्रभावशाली परिणाम है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार अक्षत गोपाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है।
- उन्होंने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अक्षत गोपाल एम पी हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के छात्र हैं।
- वहीं, दूसरे स्थान पर ईशांत कोठारी और भूमिका रहे, जिन्होंने 500 में से 490 अंक यानी 98 प्रतिशत हासिल किए।
- तीसरे स्थान पर योगेश जोशी रहे, जिन्हें कुल 489 अंक मिले, जो 97.80 प्रतिशत के बराबर है।
Uttarakhand Board Result 2026 Out: 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी
- कक्षा 12वीं के परिणाम भी काफी अच्छे रहे हैं। इस साल कुल 85.11 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
- खास बात यह है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
- लड़कियों का पास प्रतिशत 88.09 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.93 फीसदी दर्ज किया गया।
- इस साल 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।
- दोनों ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत अंक हासिल किए।
कुल कितने छात्र हुए शामिल?

इस साल उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 2,15,252 छात्र शामिल हुए थे।
- कक्षा 10वीं: 1,12,266 छात्र
- कक्षा 12वीं: 1,20,986 छात्र
- थ्योरी परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।
- वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक हुई थीं।
- सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में कराई गईं।
How to Check Uttarakhand Board Result 2026: रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए वे DigiLocker या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर या अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- ‘सबमिट’ या ‘परिणाम देखें’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

Join Channel