W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी का संदेश

03:54 AM Jan 25, 2025 IST | Rahul Kumar

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी का संदेश

उत्तराखंड  गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
Advertisement

संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, गणतंत्र दिवस हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की भी याद दिलाता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है। संविधान के तहत हम सभी की यह जिम्मेदारी भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के बुनियादी लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करते हुए देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तराखण्ड देवभूमि है, हमारी देवभूमि के मूल स्वरूप

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। प्रधानमंत्री के इस प्रेरणादायी वक्तव्य ने उत्तराखण्ड की जनता में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। केन्द्र सरकार राज्य के विकास के दृष्टिगत हर क्षेत्र में अभूतपूर्व सहयोग प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की भी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि है, हमारी देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खेलों और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने वाला सिद्ध होगा।

कुमाऊं मंडल में धार्मिक पर्यटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीतिगत सुधारों के साथ उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। निवेश में रोजगार को प्राथमिकता दी गई है। पिछले तीन वर्षों में राज्य में सरकारी क्षेत्र में विभिन्न विभागों में 19 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई हैं जबकि शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों ने राज्य में निवेश के लिए जो उत्साह दिखाया है, उससे आने वाले समय में स्थानीय स्तर पर लोगों के रोजगार के संसाधन तेजी से बढ़ेंगे और पलायन पर भी अंकुश लगेगा। धार्मिक पर्यटन के साथ ही राज्य में अन्य पर्यटन गतिविधियों पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। चार धाम यात्रा के लिए राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कुमाऊं मंडल में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत तेजी से काम किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×