Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने केदारनाथ धाम में की पूजा अर्चना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन किए।

06:43 AM Nov 01, 2024 IST | Aastha Paswan

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन किए।

कब होंगे केदारनाथ के पट बंद ?

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने केदारनाथ धाम में शुक्रवार को पूजा अर्चना की और भगवान् शिव से आशीर्वाद लिया। केदारनाथ धाम के कपाट रविवार, 3 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को खुले थे। केदारनाथ उत्तराखंड के चार धामों में से एक है, जिसमें यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं। केदारनाथ मंदिर हर साल करीब छह महीने के लिए बंद रहता हैं, यह आमतौर पर गर्मियों में अप्रैल या मई के दौरान खुलता हैं और आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर के आसपास बंद हो जाता हैं।

चार धाम यात्रा के बारे में अधिक जानकारी

पवित्र तीर्थयात्रा यमुनोत्री से शुरू होकर गंगोत्री, केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ में समाप्त होती है। इस साल, चारों मंदिरों में 40 लाख से अधिक पर्यटक आए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार 14 अक्टूबर को 27,789 तीर्थयात्रियों ने चार धाम की यात्रा की। इनमें से केदारनाथ में सबसे अधिक 11,309 तीर्थयात्री, बद्रीनाथ में 6644, गंगोत्री में 2406 तथा यमुनोत्री में 3290 तीर्थयात्री पहुंचे। इस वर्ष चार धाम यात्रा 17 दिन की देरी से 10 मई से शुरू हुई, जबकि पिछले वर्ष 23 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो गई थी। राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां की थीं, जिसकी निगरानी सीएम धामी कर रहे थे।

Advertisement

चार धाम व्यवस्था के बारे में क्या कहा गया ?

उन्होंने कहा कि सुचारू व व्यवस्थित चार धाम यात्रा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है तथा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा राज्य की अर्थव्यवस्था से भी जुड़ी है। आज जिस तेजी से राज्य में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए हमें यात्रा व्यवस्थाओं को और विस्तारित करना होगा। इसकी कवायद भी शुरू कर दी गई है। पिछले साल पूरी यात्रा अवधि के दौरान 56.13 लाख तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी तरह वर्ष 2022 में 46.29 लाख तीर्थयात्री और वर्ष 2019 में 34.77 लाख तीर्थयात्री चार धाम दर्शन के लिए पहुंचे। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण यात्रा प्रभावित रही। इन दोनों वर्षों में तीर्थयात्रियों की संख्या क्रमश: 3.30 लाख और 5.29 लाख रही।

Advertisement
Next Article