For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने जल संरक्षण अभियान के लिए Bhagirath App लॉन्च किया

जल स्रोतों की जानकारी साझा करने के लिए Bhagirath App लॉन्च

04:21 AM Mar 29, 2025 IST | Himanshu Negi

जल स्रोतों की जानकारी साझा करने के लिए Bhagirath App लॉन्च

uttarakhand  cm पुष्कर सिंह धामी ने जल संरक्षण अभियान के लिए bhagirath app लॉन्च किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल संरक्षण अभियान 2025 के लिए भागीरथ मोबाइल एप लॉन्च किया, जिससे लोग जल स्रोतों की जानकारी साझा कर सकेंगे। इस अभियान का उद्देश्य राज्य के जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जल संरक्षण अभियान 2025 के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया। जल संरक्षण अभियान 2025 की थीम “धरा मेरा, नौला मेरा, गांव मेरा, प्रयास मेरा” पर आधारित थी। इस दौरान CM धामी ने भागीरथ मोबाइल एप का शुभारंभ किया और ब्रोशर का विमोचन करते हुए कहा कि इस एप के जरिए लोग अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण और संकटग्रस्त जल स्रोतों की जानकारी साझा कर सकेंगे। जानकारी मिलते ही सरकार एप के जरिए पहचाने गए स्रोतों को पुनर्जीवित करने का काम करेगी।  

SARA का गठन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के जल स्रोतों नौलों, धाराओं और बरसाती नदियों के संरक्षण के लिए स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (SARA) का गठन किया गया है। इस गठन से पिछले वर्ष में विभिन्न विभागों के मध्य सहयोग और स्थिरता स्थापित कर राज्य में 6500 से अधिक जल स्रोतों का संरक्षण किया गया। साथ ही लगभग 3.12 मिलियन घनमीटर वर्षा जल को संग्रहित करने में भी सफलता प्राप्त की है।

भूजल रिचार्ज के लिए प्रयास

CM धामी ने बताया कि केन्द्रीय भूजल बोर्ड के सहयोग से मैदानी क्षेत्रों में भूजल रिचार्ज के लिए विभिन्न प्रयास कर रहा है। वहीं दूसरी ओर राज्य की नदियों को पुनर्जीवित करने के अपने प्रथम चरण में नयार, सौंग, उत्तरवाहिनी शिप्रा एवं गौरी नदियों के तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही आईआईटी, रुड़की एवं एनआईएच रुड़की के सहयोग से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।

Uttarakhand: Haridwar में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

PM मोदी की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जल प्रगति, विकास, जीवन और उन्नति का मुख्य आधार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में जल संरक्षण की दिशा में निरन्तर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×