For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttarakhand: धामी सरकार के 3 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हमला, कहा झूठे सपने दिखाए

धामी सरकार के 3 साल: कांग्रेस ने लगाए झूठे वादों के आरोप

06:54 AM Mar 23, 2025 IST | Neha Singh

धामी सरकार के 3 साल: कांग्रेस ने लगाए झूठे वादों के आरोप

uttarakhand  धामी सरकार के 3 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हमला   कहा झूठे सपने दिखाए

उत्तराखंड में धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने सरकार को विफल बताते हुए आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। विपक्ष ने कहा कि सरकार ने जनता को झूठे सपने दिखाए और कोई ठोस उपलब्धि नहीं है।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के दूसरे कार्यकाल के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल को राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक बताया, वहीं कांग्रेस ने इसे पूरी तरह विफल करार दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। विपक्ष ने राज्य में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है।

तीन साल में पिछड़ गया राज्य- कांग्रेस

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा के तीन साल के कार्यकाल में राज्य विकास की जगह पिछड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार के मंत्री और अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। यशपाल आर्य ने कहा, ”राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार की विफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है।”

क्या बोले विधायक

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह ने भी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने लोगों को सिर्फ झूठे सपने दिखाए हैं, जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। सिंह ने कहा, “तीन साल में सरकार ने सिर्फ दिखावटी घोषणाएं की हैं। किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई है। महंगाई आसमान छू रही है और आम जनता को राहत देने की बजाय सरकार सिर्फ बयानबाजी में लगी हुई है।”

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य में घोटालेबाजों को खुली छूट मिली हुई है। उन्होंने यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला, अंकिता भंडारी हत्याकांड और वन भूमि घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में सरकार का रवैया निराशाजनक रहा है। आर्य ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि आम जनता का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है।

Uttarakhand में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, Ganga-Sharda नदियों के किनारे बनेगा गलियारा

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×