उत्तराखंड कांग्रेस को फिर लगा झटका, हरीश रावत के करीबी दिनेश अग्रवाल ने छोड़ी पार्टी
12:07 AM Apr 07, 2024 IST | Shera Rajput
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर उत्तराखंड कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके भाजपा में शामिल होने के चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दिनेश अग्रवाल हरीश रावत के माने जाते हैं काफी करीबी
दिनेश अग्रवाल हरीश रावत के काफी करीबी माने जाते हैं। उन्होंने पहले विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम नित्यानंद स्वामी को हराया था। इसके बाद वह तीन बार के विधायक और हरीश रावत सरकार में वन मंत्री रहे थे। इसके अलावा इस लोकसभा चुनाव में पूर्व विधायक राज कुमार के भी भाजपा मे जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।
Advertisement
Advertisement