Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Uttarakhand: कांग्रेस ने कहा- जीतने के इरादे से लड़ेंगे चंपावत का चुनाव

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह माहरा ने कहा कि पार्टी यहां जीतने के इरादे से चुनाव लड़ेगी।

05:47 PM Apr 21, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह माहरा ने कहा कि पार्टी यहां जीतने के इरादे से चुनाव लड़ेगी।

चम्पावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद इस सीट से अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ेंगे। कई दिनों से सीएम के इस सीट से उपचुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही थीं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह माहरा ने कहा कि पार्टी यहां जीतने के इरादे से चुनाव लड़ेगी। सीएम रहते खटीमा सीट से धामी चुनाव हारे थे। चम्पावत विधानसभा खटीमा से लगती हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे करन माहरा का पार्टी कार्यालय स्वराज आश्रम में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान माहरा ने कहा कि सभी लोग मिलकर जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाएंगे। गुटबाजी जैसी कोई चीज नहीं है। मेरे अध्यक्ष बनने की वजह से एक भी विधायक नाराज नहीं है। नाराजगी की चर्चाएं मात्र अफवाह हैं।
Advertisement
स्वागत के बाद पत्रकार वार्ता में माहरा ने कहा कि उपचुनाव को लेकर पूर्व में उम्मीदवार रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमेश खर्कवाल से भी बात की जाएगी। आपसी सामंजस्य और एकमत होकर कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, गोविंद सिंह बिष्ट, गजेंद्र गौनिया समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रेसवार्ता में चुनावी हार पर चर्चा करते हुए माहरा ने कहा कि फ्री राशन और किसानों के खातों में दो हजार की योजना का खाफी प्रभाव पड़ा। ऐसे में हमारी बात लोगों तक नहीं पहुंच सकी। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं के कुछ बयानों से भी चुनाव में नुकसान हुआ।
Advertisement
Next Article