W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड: बनभूलपुरा से पूरा तरह हटा कर्फ्यू, DM ने जारी किया आदेश

11:08 AM Feb 20, 2024 IST | Yogita Tyagi
उत्तराखंड  बनभूलपुरा से पूरा तरह हटा कर्फ्यू  dm ने जारी किया आदेश
Advertisement

उत्तराखंड के हल्द्वानी में दंगा प्रभावित बनभूलपुरा क्षेत्र से मंगलवार तड़के कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया। बनभूलपुरा में एक अवैध मदरसे को गिराने के बाद हुई हिंसा के कारण पिछले 12 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ था। DM वंदना के जारी किये गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, कर्फ्यू तड़के पांच बजे हटा लिया गया।

  • बनभूलपुरा से मंगलवार तड़के कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया
  • बनभूलपुरा में एक अवैध मदरसे को गिराने के बाद हिंसा हुई थी
  • हिंसा के कारण पिछले 12 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ था
  • आदेश के अनुसार, कर्फ्यू तड़के पांच बजे हटा लिया गया

क्षेत्र में कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने अलग-अलग अवधि के लिए छूट दी थी। बनभूलपुरा में आठ फरवरी को मदरसे पर कार्रवाई के बाद हिंसा भड़क गई थी। स्थानीय लोगों ने उस दिन नगर निगम के कर्मियों और पुलिस पर पत्थर तथा पेट्रोल बम फेंके जिससे कई कर्मियों को पुलिस थाने में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। भीड़ ने इसके बाद पुलिस थाने में आग लगा दी।

हिंसा में 6 दंगाई की मौत

पुलिस के अनुसार, हिंसा में छह दंगाई मारे गए और पुलिस कर्मियों तथा मीडियाकर्मियों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हिंसा के मामले में अबतक 68 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उनकी संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं। हल्द्वानी में भड़की हिंसा के बाद पुलिस उसी दिन से एक्शन में थी। इसी सिलसिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस बात की जानकारी खुद पुलिस ने दी है। 8 फरवरी को हुई इस घटना के मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 58 हुई। उत्तराखंड के हलद्वानी में अवैध रूप से बने मदरसे को ढहाने को लेकर हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई अब भी जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×