टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

उत्तराखंड: गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधानसभा की अपनी सीट खाली करने वाले कैलाश चंद्र गहतोड़ी को बृहस्पतिवार को उत्तराखंड वन विकास निगम (यूएफडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

11:19 PM Jun 16, 2022 IST | Desk Team

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधानसभा की अपनी सीट खाली करने वाले कैलाश चंद्र गहतोड़ी को बृहस्पतिवार को उत्तराखंड वन विकास निगम (यूएफडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधानसभा की अपनी सीट खाली करने वाले कैलाश चंद्र गहतोड़ी को बृहस्पतिवार को उत्तराखंड वन विकास निगम (यूएफडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सचिव (वन) नितेश झा द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि चंपावत के पूर्व विधायक को मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।
Advertisement
सीएम धामी के लिए खाली की थी चंपावत विधानसभा सीट 
गहतोड़ी ने अप्रैल में चंपावत सीट से इस्तीफा दे दिया था ताकि धामी के सीट से चुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त हो सके। फरवरी में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में खटीमा से हारने वाले धामी ने तीन जून को चंपावत उपचुनाव में 55,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की थी।
यूएफडीसी के अध्यक्ष के रूप में गहतोड़ी की नियुक्ति को यहां के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के प्रति उनकी निष्ठा के पुरस्कार के रूप में देखा जा रहा है।
 
Advertisement
Next Article