Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Uttarakhand Landslide: रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से एक श्रद्धालु की मौत, तीन घायल

01:03 AM Sep 10, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड के सोनप्रयाग में हुआ दर्दनाक हादसा। सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि तीन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने घायलों का रेस्क्यू करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के समीप हुए इस हादसे की सूचना शाम करीब साढ़े सात बजे मिली थी। हादसे पर उत्तराखंड की सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मलबे में श्रद्धालुओं के दबे होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस, प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। बचाव दलों द्वारा मौके से एक मृतक और तीन घायल व्यक्तियों को निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग लाया गया।

हादसे में एक श्रद्धालु की मौत

मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के धार जिले के रहने वाले गोपालजी (50) के रूप में हुई है। गोपालजी के भाई छगन लाल (45) इस घटना में घायल होने वालों में शामिल हैं। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के रहने वाले मनप्रीत सिंह (30) तथा नेपाल के धनवा निवासी जीवच तिवारी (60) भी घायल हुए हैं।

पहाड़ों पर कई दिनों से हो रही भारी बारिष

गौरतलब है क‍ि उत्तराखंड के पहाड़ों में कई द‍िनों से भारी बार‍िश हो रही है। इसके चलते जहां पहाड़ों से भूस्‍खलन की घटनाएं हो रही हैं, वहीं नद‍ियां भी उफान पर हैं। इसके कारण प्रदेश में आए द‍िन जानमाल का नुकसान हो रहा है। हालांकि प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है और लोगों से भी सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। फि‍र भी कुछ घटनाएं हो ही जा रही हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article