उत्तराखंड : हरिद्वार के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता BJP में हुए शामिल, CM धामी ने किया स्वागत
देवभूमि उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। हरिद्वार के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपने समर्थकों सहित रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।
आज @BJP4UK कार्यालय, देहरादून में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर हरिद्वार से कांग्रेस एवं बसपा के कई प्रदेश स्तरीय नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। pic.twitter.com/zXZ9YxLhPm
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 4, 2022
पूर्व केंद्रीय मंत्री निशंक ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों का योद्धा बताया और कहा कि इनके आने से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती मिलेगी। महेंद्र भट्ट ने पार्टी का हिस्सा बने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी भावनाओं व विचारों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

Join Channel