टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

उत्तराखंड : पुलिस और SOG की टीम ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, जब्त की 51 लाख की स्मैक

उत्तराखंड के हलद्वानी में पुलिस और एसओजी (विशेष अभियान समूह) की संयुक्त टीम ने शनिवार रात को दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

04:42 PM Jan 09, 2022 IST | Desk Team

उत्तराखंड के हलद्वानी में पुलिस और एसओजी (विशेष अभियान समूह) की संयुक्त टीम ने शनिवार रात को दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड के हलद्वानी में पुलिस और एसओजी (विशेष अभियान समूह) की संयुक्त टीम ने शनिवार रात को दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से स्मैक की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, 31 दिसंबर की रात को लालकुआं पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक अंतर्राज्यीय तस्कर शेर सिंह पुत्र डोरी लाल निवासी ग्राम धनेती खरकपुर (पक्की कुंइया), सूदनपुर, थाना अलीगंज, बरेली को भी स्मैक की लाखों रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार दोनों तस्कर उसी गिरोह से हैं। 
टीम को देखकर भागने लगे थे तस्कर 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पूछताछ में इन तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। इसके बाद भरणे की ओर से हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की टीम को दोनों अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। अंत: कल रात दोनों तस्कर एसओजी और पुलिस टीम की ओर से बुने जाल में फंस गए। उन्होंने बताया, पुलिस को देखकर दोनों कार छोड़कर भागने लगे लेकिन दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
पुलिस कर रही है जांच 
अधिकारी ने बताया कि, आरोपियों के पास से 512.81 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 51 लाख रुपये से अधिक आंकी गयी है। आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज निवासी असद से खरीद कर लाए हैं और हल्द्वानी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर के ड्रग पेडलरों को बेचे जाने की योजना थी। आरोपियों ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक के दो से तीन गुना दाम मिलते हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में जुट गयी है। आरोपियों के बैंक खातों की तलाशी ली जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Next Article