टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बर्फबारी के वजह से सड़कें जम गईं थी तो दूल्हे ने दुल्हन के घर पहुंचने के लिए किया ये बड़ा काम

उत्तर भारत में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी हो रही है। आम जनजीवन इन जगहों पर बर्फबारी से बहुत ही प्रभावित हो रहा है।

10:09 AM Jan 30, 2020 IST | Desk Team

उत्तर भारत में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी हो रही है। आम जनजीवन इन जगहों पर बर्फबारी से बहुत ही प्रभावित हो रहा है।

उत्तर भारत में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी हो रही है। आम जनजीवन इन जगहों पर बर्फबारी से बहुत ही प्रभावित हो रहा है। इसी बीच इस बर्फबारी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं जिसमें एक दूल्हा शादी के लिए दूल्हन के घर इन्हीं हालातों में गया है। 
दरअसल बर्फबारी की वजह से बर्फ रास्ते में जम गई थी और बारात अपनी मंजिल पर नहीं पहुंच पा रही थी। यह खबर उत्तराखंड के चमोली जिले के बिजरा गांव की है। जहां पर दूल्हे को अपनी शादी के लिए दुल्हन के घर बारातियों के साथ 4 किलोमीटर तक चलना पड़ा। लुंतारा गांव बारात इसी बर्फ में पहुंची जहां पर शादी हुई थी। 

Advertisement

बता दें कि दूल्हे ने अपने आपको बर्फ से बचाने के लिए छतरी पकड़ रखी थी और बारात उसके पीछे चल रहे थे। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से शादियों पर भी प्रभाव पड़ा है। कश्मीर में पिछले हफ्ते बर्फबारी हो रही थी और वहां पर एक जवान अपनी शादी में ही नहीं पहुंच सका। 

यह जवान हिमाचल प्रदेश के मंडी का रहने वाला था जिसकी शादी बर्फबारी की वजह से बहुत प्रभावित हुई। सुनील की बारात का इंतजार मंडप पर सब कर रहे थे लेकिन समय पर सुनील बारात को लेकर नहीं पहुंच पाया जिसकी वजह से शादी की डेट को आगे कर दिया गया था। 
Advertisement
Next Article