Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Uttarakhand: खाई में गिरी टाटा सूमो, दो की मौत, आठ घायल

12:58 PM Mar 31, 2024 IST | NAMITA DIXIT

उत्तराखंड के टिहरी में आज रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार थे। अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब तक टीम पहुंची दो लोगों की जान जा चुकी थी। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। आठ घायलों को गजा चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं, दो घायल घटना स्थल से नरेंद्रनगर ले जाए गए।

Advertisement

150 मीटर गहरी खाई में गिरी सूमो

टाटा सूमो 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे गजा से चम्बा जा रही टाटा सूमो अनियंत्रित होकर दुआकोटी गांव के पास गहरी खाई में गिर गया। वाहन के गिरते ही स्थानीय लोग खाई में उतरे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया।हादसे में धर्मवीर असवाल 45 पुत्र कर्म सिंह असवाल निवासी कठुड़ टिहरी और कुमारी रितिका 22 निवासी फलसारी की मौके पर ही मौत हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article