W3Schools
Advertisement

अल्मोड़ा में भारी बारिश के बीच एक मकान में घुसा मालबा, मां और 2 बच्चों की मौत; रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के उडयूडा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ।
10:53 AM Sep 01, 2026 IST | Bhawana Rawat
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के उडयूडा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ।
अल्मोड़ा में भारी बारिश के बीच एक मकान में घुसा मालबा  मां और 2 बच्चों की मौत  रेस्क्यू जारी
Almora Heavy Rainfall

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। ताजा मामला अल्मोड़ा जिले का है, जहां मंगलवार सुबह हवालबाग ब्लॉक के उडयूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे ने एक रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में घर के अंदर मौजूद मां और बेटा-बेटी की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण बचाव कार्य में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

हादसे में मां और 2 बच्चों की मौत

जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब दो बजे भारी बारिश की वजह से एक मकान में मलबा घुस गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में मरने वालो में मां प्रेमा देवी (41), बेटी कल्पना आर्या (19) और बेटा मनीष कुमार (17) शामिल है।

Advertisement

Almora Heavy Rainfall
Almora Heavy Rainfall (Image- Social Media)

घटना की सूचना ,मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीमें पहुंची। रेस्क्यू टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाया और इस दौरान एक महिला और 2 बच्चों के शव बरामद किए गए। इस हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लेने और जरुरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकि जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके चलते देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ में कक्षा 12वीं तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी है।

Also Read: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद बढ़ा मंदाकिनी का जलस्तर, रामघाट डूबा; 200 से ज्यादा दुकानें बाढ़ की चपेट में

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×