उत्तराखंड में सेना के मेजर बने फरिश्ता, सड़क पर CPR देकर बचाई बाइक सवार की जान
अक्सर आप सुनते होंगे 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय', यह बात बिल्कुल सही है। अगर आपकी जिंदगी की रक्षा स्वयं ईश्वर करते हैं तो आपका कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता है। ठीक इसी से संबंधित एक खबर सामने आई है। जिसे सुनकर सच में लगता है कि जो लिखा होता है किस्मत में वो होकर रहता है। इस बीच, उत्तराखंड में बनबसा-चंपावत मार्ग पर सुखिधांग के पास एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक सड़क किनारे बेसुध होकर पड़ा हुआ था।
मानों युवक अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उसी दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसे सुनकर एक पल के लिए आप भावुक जरूर हो जायेंगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और वीडियो में दिख रहे सेना अधिकारी की जमकर तारीफ भी हो रही है। तो चलिए जानते है क्या है पूरा मामला।
क्या है पूरा मामला?

#WATCH | Uttarakhand: A swift and timely intervention by an Indian Army Medical Officer helped save the life of a road accident victim on the Banbasa–Champawat road near Sukhidhang on 8 July 26.
At approximately 11:05 a.m., Major General V. K. Patra of the Indian Army was… pic.twitter.com/KZcolGai5L
— ANI (@ANI) July 9, 2026
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, सड़क पर एक बाइक सवार युवक बेसुध स्थिति में पड़ा हुआ था. उसके आसपास काफी लोग थे, वो आपस में बात कर रहे थे कि युवक की मौत हो चुकी है। तभी वहां से जा रहे एक भारतीय सेना अधिकारी वी के पात्रा ने सूझबूझ दिखाई। और मौके पर युवक को बिना समय गंवाए CPR और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) देना शुरू किया। जिससे युवक की सांस चलने लगी और युवक को होश आया। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और आर्मी अधिकारी की बहुत तारीफ हो रही है।
पुलिस मौके पर पहुंची
हालात को देखते हुए, आर्मी अधिकारी ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और उस युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इसी बीच, पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंची, हालात का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना के लिए आर्मी ऑफ़िसर की जीतनी तारीफ की जाए उतनी कम है। लोगों का मानना है कि युवक के लिए सेना अधिकारी किसी भगवान से कम नहीं है। उनकी सूझबूझ से एक युवक की जान बच गई।
READ ALSO: दूसरी जाति के युवक से शादी करना चाहती थी बेटी, भाई और मां ने मिलकर की हत्या; बचने के लिए रची नौटंकी

Join Channel