Badrinath Temple Donation Scam: अब उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में हुआ दान चोरी! मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश, CCTV फुटेज से होगा खुलासा
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला विवादों में है और SIT द्वारा जांच की जा रही है। इसी बीच उत्तराखंड का प्रसिद्ध धाम बद्रीनाथ में भी अब दान चोरी का मामला सामने आया है जहां आरोप लगाया जा रहा है कि मंदिर में भक्तों के द्वारा चढ़ाए गए दान के हेराफेर और गब्न किया गया है। सोशल मीडिया में दान चोरी मामले की चर्चा तेज होने के बाद अब मंदिर समिति BKTC ने जांच के आदेश दे दिए है और CCTV फुटेज के जरिए जांच शुरू कर दी गई है।
भैरव सेना संगठन ने लगाया आरोप

बद्रीनाथ धाम में दान चोरी का आरोप BKTC के निजी सचीव पर लगाया जा रहा है। भैरव सेना संगठन के अध्यक्ष संजीव खत्री ने यह आरोप लगाते हुए बताया कि मंदिर समिति के अध्यक्ष के निजी सहायक ने धाम में दान चोरी की हेराफेरी की है। वहीं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इन सभी बातों का खंडन करते हुए कहा कि वह उनका निजी सचीव नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारी है। साथ ही आश्वासन देते हुए कहा कि सभी आरोपों की निष्पक्ष रूप से जांच की जाएगी और जांच समिति गठित करने के निर्देश भी दे दिए है।
जांच समिति बनाई जाएगी

मंदिर समिति ने बताया कि इस मामले में अब कर्मचारियों से जवाब मांगा जा रहा है, जांच की जा रही है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है और अगर आरोप ठीक पाए जाते है तो दोषीयों पर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कानूनी नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस पूरे मामले की विस्तार से जांच के लिए जांच समिति बनाई जाएगी और सभी उपलब्ध सबूतों के आधार पर रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस रिपोर्ट में कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Join Channel