कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प, चलीं तलवारें, गौचर में रोकी गई यात्रा
Badrinath Yatra Halted: उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान सिख समुदाय से जुड़े लोगों ने धारदार हथियार और तलवारें निकाल ली और लोगों पर टूट पड़े। इसके जवाब में स्थानीय लोगों ने भी हमला किया। इस घटना में 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए। एक घायल को देहरादून रेफर किया गया है। घटना के बाद से लोगों ने गुस्से में आकर प्रदर्शन किया। इस वजह से साढ़े चार घंटे बद्रीनाथ यात्रा ठप रही और कर्णप्रयाग में करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
Sikh Devotees Attacked: क्यों हुआ विवाद?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमकुंड साहिब से लौटते समय सिख समुदाय के कुछ लोग कर्णप्रयाग में रुके। बताया जा रहा है कि इस दौरान होटल के सामने बाइक में बैठे तीर्थ यात्रियों का होटल मालिक के लड़के से साथ गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया, इसमें कई लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#BREAKING Tension erupted in #Karnaprayag as a violent clash between Sikh pilgrims and hotel staff left locals injured, prompting angry residents to block the Badrinath National Highway demanding strict action.
#Uttarakhand #BadrinathHighway @chamolipolice @pushkardhami pic.twitter.com/HmxUb4Y3LZ
— jarvis ☠️ (@Vishii14) June 16, 2026
बद्रीनाथ हाईवे पर भारी जाम
इस घटना के बाद से स्थानीय लोग बहुत आक्रोशित है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी परिसर के साथ-साथ बद्रीनाथ हाईवे और पंचपुलिया पर चक्काजाम कर दिया है। कर्णप्रयाग में भी स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने बद्रीनाथ मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है। बिगड़ते हालात और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ऐहतियातन गौचर में बद्रीनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया है।
Sword Attack: इलाके में प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा
इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल गौचर में यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, जबकि कर्णप्रयाग में हालात पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join Channel