W3Schools
Advertisement

भाजपा की नई कोर राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के ये चर्चित नेता शामिल, कोई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो कोई कार्यालय मंत्री

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई केंद्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और सांसद अनिल बलूनी सहित उत्तराखंड के चार प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।
05:03 PM Aug 17, 2026 IST | Rohit Singh
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई केंद्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और सांसद अनिल बलूनी सहित उत्तराखंड के चार प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।
भाजपा की नई कोर राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के ये चर्चित नेता शामिल  कोई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो कोई कार्यालय मंत्री
SOURCE : SOCIAL MEDIA

Uttarakhand BJP Leaders Roles :आज भाजपा के लिए बड़ा दिन है। बता दें, भाजपा ने अपनी कोर राष्ट्रीय टीम का चुनाव किया है, जिसमें कई नए लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। ख़ास बात यह कि इन नामों में 4 नाम ऐसे हैं जो उत्तराखंड की राजनीति से सम्बन्ध रखते हैं और कद्दावर माने जाते हैं।

Advertisement

उत्तराखंड के शामिल नेता

नई राष्ट्रीय टीम में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। दिग्गज भाजपाई अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं, आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।

Advertisement

65 नेताओं की टीम

यह टीम ऐसे समय में बनी है जब 6 महीने पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का चुनाव हुआ था। अब उनके नेतृत्व में नई टीम का चुनाव हुआ है। बता दें, इसमें 8 राष्ट्रीय महासचिव, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 16 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं।

Advertisement

बड़े नामों में स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और राम माधव जैसे दिग्गज भाजपाई नेताओं को अहम् जिम्मेदारी मिली है। 65 लोगों की टीम उत्तराखंड के चार बड़े नेताओं का नाम भी शामिल है। इनमें तीरथ सिंह रावत और अनिल बलूनी भी हैं।

विनोद तावड़े और सुनील बंसल ही वे दो राष्ट्रीय महासचिव हैं, जिन्हें भाजपा ने अपनी नई टीम में बरकरार रखा है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, बैजयंत जय पांडा और रेखा वर्मा को उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है।

यह भी पढ़ें - पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर! मुनस्यारी में बादल फटने से ला-झेकला नाला उफान पर

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×