W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

"सॉरी मम्मी, मैं ऐसे जा रही हूं", शादी के 8 महीने बाद देहरादून की टीचर ने दी जान, Video बनाकर ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक टीचर ने आत्महत्या कर ली है। सृष्टि ने ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर ये कदम उठाया। जान देने से पहले उसने करीब 90 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब काफी वायरल हो रहा है।
01:06 PM Jul 31, 2026 IST | Bhawana Rawat
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक टीचर ने आत्महत्या कर ली है। सृष्टि ने ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर ये कदम उठाया। जान देने से पहले उसने करीब 90 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब काफी वायरल हो रहा है।
 सॉरी मम्मी  मैं ऐसे जा रही हूं   शादी के 8 महीने बाद देहरादून की टीचर ने दी जान  video बनाकर ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप
Dehradun Dowry Harassment Case

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक टीचर ने आत्महत्या कर ली है। सृष्टि ने ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर ये कदम उठाया। जान देने से पहले उसने करीब 90 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी आपबीती बताते हुए नजर आ रही है। इस मामले को लेकर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवंबर 2025 में सृष्टि कंधारी की शादी उत्तराखंड सचिवालय में प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर काम करने वाले सौरभ रतूड़ी से हुई थी। शादी के बाद दोनों देहरादून से करीब 20 किलोमीटर दूर डोईवाला इलाके में रहने लगे थे।

Advertisement

वीडियो में सृष्टि ने क्या बताया?

Advertisement

आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में शुरुआत में 35 सेकंड तक सृष्टि कुछ बोल नहीं पाती, लगातार रोती रहती है। फिर वह कहती है कि 'सॉरी मम्मी, मैं ऐसे जा रही हूं', मैं पिछले छह महीने से यह सब सह रही हूं, अब मुझसे और सहन नहीं हो रहा है। उनकी सोच कभी नहीं बदल सकती। आगे उसने कहा कि "शादी के बाद से हुई चीजों के लिए वे मुझे ही दोषी ठहराते रहते हैं और मनहूस कहते हैं।"

पति, सास और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज

पुलिस ने बताया कि बुधवार को सृष्टि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसको लेकर सृष्टि की मां ने पुलिस में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मां ने आरोप लगाया कि बेटी को दहेज़ के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। इसके अलावा उसके ससुराल वाले उसे बदनसीब और मनहूस कहकर बुलाते हैं। मां द्वारा दायर की गई शिकायत में पति सौरभ रतूड़ी, सास परवीना और ननद चारू का नाम शामिल है। उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न और संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

Also Read: हरदोई में पानी की टंकी के पास मिले 2 युवकों के शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×