W3Schools
Advertisement

देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर खड़ी गाड़ी से टकराई ईको कार, 4 की मौत और 3 गंभीर रूप से घायल

देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। रोहतक जा रही तेज रफ्तार ईको कार सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
04:23 PM Aug 19, 2026 IST | Rohit Singh
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। रोहतक जा रही तेज रफ्तार ईको कार सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
देहरादून ऋषिकेश हाईवे पर खड़ी गाड़ी से टकराई ईको कार  4 की मौत और 3 गंभीर रूप से घायल

Uttrakhand Accident News : बुधवार को उत्तराखंड में देहरादून-ऋषिकेश हाईवे एनएच-07 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा मणिमाई मंदिर के पास हुआ, जहां चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब देहरादून से रोहतक जा रही एक मारुति ईको कार सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा मैक्स गााड़ी से बेहद तेज रफ्तार में टकरा गई।

Advertisement

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों और सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने भारी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

Advertisement

चालक समेत दो की मौके पर ही गई जान

बता दें 2 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही तुरंत हो गई, वहीं इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने तुरंत एक्नेशन लेते घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया, मगर पांच गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, मगर इस दौरान दो और लोगों की रास्ते में मौत हो गई।

Advertisement

इस तरह इस दुखद हादसे में कुल मृतकों की संख्या चार पहुंच गई है। बाकी तीन घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका देहरादून के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

हाईवे पर लगा जाम

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को साइड कराया और ट्रैफिक सामान्य किया।

मामले पर एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में खड़ी गाड़ी से टकराने को ही हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - ऋषिकेश में मौत के मुंह से निकले दो लोग! उफनती बीन नदी में पलटी मैक्स गाड़ी, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×