W3Schools
Advertisement

ताइक्वांडो छात्रा के बहाने घूसखोरी का FACT CHECK! सीएम धामी के युवा संवाद मामले पर सरकार की सफाई

युवा संवाद में छात्रा द्वारा ताइक्वांडो इवेंट के लिए 1.5 लाख रुपये मांगने के मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। उत्तराखंड सरकार ने घूसखोरी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह निजी संस्था के खर्च से जुड़ा विषय था।
08:24 PM Aug 12, 2026 IST | Rohit Singh
युवा संवाद में छात्रा द्वारा ताइक्वांडो इवेंट के लिए 1.5 लाख रुपये मांगने के मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। उत्तराखंड सरकार ने घूसखोरी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह निजी संस्था के खर्च से जुड़ा विषय था।
ताइक्वांडो छात्रा के बहाने घूसखोरी का fact check  सीएम धामी के युवा संवाद मामले पर सरकार की सफाई

Uttarakhand Taekwondo Girl Controversy : हाल ही में आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में अजीबोंगरीब वाकया घटा। CNI गर्ल्स स्कूल की एक छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने ताइक्वांडो की इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जाने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक मदद की बात रखी थी। इसके बाद मामले को सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस तरह पेश किया जाने लगा मानो किसी सरकारी अफसर ने छात्रा से घूस मांगी हो।

Advertisement

अब उत्तराखंड सरकार ने इस पूरे विवाद पर स्थिति साफ करते हुए कहा है कि इस पूरे मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है और वास्तविक तथ्य बिल्कुल अलग हैं।

Advertisement

निजी संस्था से जुड़ा था मामला

शासन की तरफ से जारी स्पष्टीकरण के मुताबिक, छात्रा 'ताइक्वांडो काउंसिल ऑफ इंडिया' नाम की एक प्राइवेट संस्था के जरिए ट्रेनिंग ले रही थी और उसी के माध्यम से उसका चयन विदेश में होने वाले इवेंट के लिए हुआ था। प्रतियोगिता में आने-जाने और रहने का कुल खर्च लगभग 3.70 लाख रुपये था।

Advertisement

प्राइवेट संस्था ने लगभग 1.70 लाख रुपये खुद उठाने का वादा किया था, जबकि बाकी के 1.50 से 1.60 लाख रुपये छात्रा को खुद जुटाने थे। सरकार ने साफ किया कि यह न तो किसी सरकारी डिपार्टमेंट की चयन प्रक्रिया थी और न ही इसमें किसी अफसर द्वारा पैसे मांगने का कोई मामला है। यह पूरी तरह से एक प्राइवेट इवेंट के स्पॉन्सरशिप से जुड़ा विषय था।

अधूरी जानकारी पर राजनीति का आरोप

सरकार का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान समय की कमी के कारण छात्रा अपनी बात पूरी तरह स्पष्ट नहीं कर सकी, जिससे भ्रम की स्थिति बनी।

राज्य सरकार ने कहा कि उन्हें बच्ची की लगन और प्रतिभा पर गर्व है, लेकिन विपक्ष और कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस अधूरी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - हरिद्वार में बारिश ने बढ़ाई बिजली की मुसीबत, नदी के बहाव में बहे खंभे, रुड़की समेत कई क्षेत्र प्रभावित

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×