हल्द्वानी में 17वें जोहार महोत्सव का भव्य आगाज, झांकियों में दिखी शौका संस्कृति की अनूठी झलक
Haldwani News : हल्द्वानी में तीन दिवसीय 17वें जोहार महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले इस सांस्कृतिक महोत्सव में जोहार शौका समाज की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, खानपान और सदियों पुराने रीति-रिवाजों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है।
महोत्सव के पहले दिन निकाली गई भव्य झांकियों ने शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इन झांकियों के जरिए समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को बेहद जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना तथा लोकपरंपराओं को संरक्षित करना है।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मीनाक्षी यशपाल ने कहा, "हमारा उद्देश्य, उत्तराखंड की सांस्कृतिक, हमारे परिधान, हमारे ट्रेडिशन को आगे लेकर जा सकें. इस मौके पर बच्चों से लेकर जवाब सभी उल्लास मनाते हैं.

वहीं, कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र टोलिया ने कहा, "हमारा लक्ष्य अपने वेशभूषा अपनी संस्कृति को फैलाने का काम कर रहे हैं और कई हद तक हम उसमें सफल हुए हैं. हम 3 दिवसीय कार्यक्रम मना रहे हैं."
कार्यक्रम के दौरान किरण धरमशक्तू भी मौजूद थीं. उन्होंने पंजाब केसरी से बात करते हुए उत्तराखंड की परम्परा और संस्कृति पर बात की.
तीन दिनों तक चलने वाले इस सांस्कृतिक महाकुंभ में कुमाऊं और गढ़वाल के नामचीन कलाकारों के साथ-साथ नेपाल के प्रसिद्ध गायक सुरेश शाही भी अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा जोहार शौका समाज की महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों द्वारा पेश किए जाने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।

Join Channel