W3Schools
Advertisement

हरिद्वार में कुंभ मार्ग के सर्वे पर बवाल, PWD टीम पर महिलाओं का हमला! ईंट पत्थरों से किया हमला और कागजात भी छीने

Haridwar PWD Team Attack: कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार के कनखल में PWD टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के पास अतिक्रमण चिन्हित करने और प्रस्तावित मार्ग का सर्वे करने पहुंची थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने कर्मचारियों से धक्का-मुक्की की, ईंट-पत्थर फेंके और दस्तावेज छीने। चार कर्मचारी घायल हुए। पुलिस जांच कर रही है।
04:47 PM Aug 25, 2026 IST | Amit Kumar
Haridwar PWD Team Attack: कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार के कनखल में PWD टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के पास अतिक्रमण चिन्हित करने और प्रस्तावित मार्ग का सर्वे करने पहुंची थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने कर्मचारियों से धक्का-मुक्की की, ईंट-पत्थर फेंके और दस्तावेज छीने। चार कर्मचारी घायल हुए। पुलिस जांच कर रही है।
हरिद्वार में कुंभ मार्ग के सर्वे पर बवाल  pwd टीम पर महिलाओं का हमला  ईंट पत्थरों से किया हमला और  कागजात भी छीने
Haridwar PWD Team Attack ( credit social media)

Haridwar PWD Team Attack: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कुंभ मेले की तैयारियों के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल  यहां  लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम के साथ मारपीट की गई है। घटना कनखल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के पास इंदिरा बस्ती की  है। विभाग की टीम यहां प्रस्तावित मार्ग के लिए अतिक्रमण की पहचान और चिन्हीकरण का काम करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने टीम के काम का विरोध किया और मामला विवाद से मारपीट तक पहुंच गया।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,   PWD हरिद्वार के अपर सहायक अभियंता (AAE) चंद्र लाल भारती के अनुसार, कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर विभाग के सीनियर  अधिकारियों के निर्देश पर कनखल क्षेत्र में एक प्रस्तावित मार्ग का चिन्हीकरण किया जा रहा था। यह मार्ग विश्व कल्याण आश्रम और मातृ सदन आश्रम से होते हुए ज्वालापुर की तरफ प्रस्तावित है। इसी योजना के तहत विभाग की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से जुड़े इलाके में अतिक्रमण की स्थिति देखने और उसे चिन्हित करने के लिए इंदिरा बस्ती पहुंची थी। टीम अपने सरकारी काम में जुटी हुई थी, तभी कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

Advertisement

चार PWD कर्मचारी घायल

PWD अधिकारी चंद्र लाल भारती ने कनखल कोतवाली में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विभागीय कर्मचारियों के साथ बहस और अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि राकेश पुत्र ओमपाल, संजीव, राजीव, इंद्रावती और उनके कुछ रिश्तेदारों ने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की। विभाग का कहना है कि विवाद बढ़ने के बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। आरोप के मुताबिक, विरोध कर रहे लोगों ने टीम पर ईंट और पत्थर भी फेंके। अचानक हुए इस मामले  से मौके पर अफरातफरी मच गई और PWD की टीम को अपना काम बीच में रोकना पड़ा।

Advertisement

मारपीट की इस घटना में PWD के चार कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें अपर सहायक अभियंता चंद्र लाल भारती, अमीन मेनपाल सिंह, सपना रतूड़ी और वाहन चालक वीरेंद्र शामिल हैं। विभाग की ओर से आरोप लगाया गया है कि सरकारी काम में बाधा डालने के साथ टीम के कुछ सरकारी दस्तावेज भी छीनने की कोशिश की गई। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले की शिकायत कनखल पुलिस से की।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना को लेकर कनखल पुलिस स्टेशन  में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की ओर से घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ और उपलब्ध सबूतों  के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में सड़क और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में प्रस्तावित मार्गों और अतिक्रमण को लेकर भी विभागीय काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दिसंबर तक 15 हजार से ज्यादा परिवारों को पक्की छत, जानें कौन ले सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×