W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गंगा के तेज बहाव में बह रहा था श्रद्धालु, SDRF जवान ने दिखाई गजब की बहादुरी, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

Haridwar SDRF Rescue Viral Video: सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान करते समय नोएडा का एक श्रद्धालु तेज धारा में बहने लगा। मौके पर मौजूद उत्तराखंड पुलिस के SDRF जवान ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली। रेस्क्यू का वीडियो वायरल है और लोग जवान की बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं।
03:07 PM Aug 01, 2026 IST | Amit Kumar
Haridwar SDRF Rescue Viral Video: सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान करते समय नोएडा का एक श्रद्धालु तेज धारा में बहने लगा। मौके पर मौजूद उत्तराखंड पुलिस के SDRF जवान ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली। रेस्क्यू का वीडियो वायरल है और लोग जवान की बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं।
गंगा के तेज बहाव में बह रहा था श्रद्धालु  sdrf जवान ने दिखाई गजब की बहादुरी  सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
Haridwar SDRF Rescue Viral Video ( credit social media )

Haridwar SDRF Rescue Viral Video: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार हरिद्वार के कांगड़ा घाट से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नोएडा का रहने वाला एक शिवभक्त हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान कर रहा था।  स्नान के दौरान अचानक उसका बैलेंस  बिगड़ गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा। तेज बहाव की वजह से वह खुद को संभाल नहीं सका और मदद के लिए आवाज लगाने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने यह सीन देखा तो अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

ऐसे में  घटना होते ही वहां ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड पुलिस की SDRF टीम तुरंत एक्टिव हो गई। एक जवान ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी। तेज बहाव के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और तेजी से तैरते हुए श्रद्धालु तक पहुंच गया। जवान ने पहले श्रद्धालु को संभाला और फिर उसे मजबूती से पकड़कर धीरे-धीरे किनारे की ओर लाने लगा।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ऐसे में जब SDRF जवान श्रद्धालु को लेकर किनारे के करीब पहुंचा, तब वहां मौजूद टीम के दूसरे जवान भी मदद के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। काफी मेहनत के बाद श्रद्धालु की जान बचा ली गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Advertisement

वहीं इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि SDRF जवान तेज धारा का सामना करते हुए किस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना श्रद्धालु तक पहुंचता है। इसके बाद वह उसे सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहता है। वीडियो देखने के बाद लोग जवान की बहादुरी की खूब सराहना कर रहे हैं।

लोगों ने SDRF जवान को बताया असली हीरो

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने SDRF जवान को असली हीरो बताया है। यूजर्स का कहना है कि जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक अनजान व्यक्ति की जिंदगी बचाई। कई लोगों ने इसे इंसानियत और कर्तव्य का शानदार उदाहरण बताया। वहीं, कुछ लोगों ने उत्तराखंड पुलिस और SDRF टीम की तेज कार्रवाई और बेहतरीन टीमवर्क की भी प्रशंसा की।

इस घटना के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा स्नान करते समय पूरी सावधानी रखें। तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। प्रशासन का कहना है कि थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अगर  किसी भी तरह की परेशानी हो तो तुरंत मौके पर मौजूद पुलिस या SDRF टीम से मदद लें।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी हिंसा मामले में अब्दुल मलिक को राहत, सुप्रीम कोर्ट का सवाल- ‘थाना जलने पर UAPA कैसे?’

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×