W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Badrinath-Kedarnath यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हाईवे पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें, सामने आए VIDEO ने सबको चौंकाया

03:21 PM May 30, 2026 IST | Amit Kumar
badrinath kedarnath यात्रा में उमड़ा जनसैलाब  हाईवे पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें  सामने आए video ने सबको चौंकाया
Joshimath Traffic Jam on Weekend (credit-sm)

Joshimath Traffic Jam on Weekend: गर्मियों की छुट्टियों के दौरान उत्तराखंड के चारधामों (Char Dham Yatra Traffic Jam) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर बदरीनाथ धाम की यात्रा इन दिनों अपने चरम पर पहुंच चुकी है। देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे यात्रा मार्गों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ती भीड़ के कारण कई स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। वहीं केदारनाथ धाम की बात करें तो यहां भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

Advertisement

Joshimath Traffic Jam on Weekend: जोशीमठ में लागू किया गया गेट सिस्टम

Joshimath Traffic Jam on Weekend (credit-sm)
Joshimath Traffic Jam on Weekend (credit-sm)

यात्रा मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने जोशीमठ (Uttarakhand Joshimath Traffic Jam) में गेट सिस्टम लागू किया है। मारवाड़ी क्षेत्र से आगे सड़क की स्थिति पूरी तरह सुचारु नहीं है, जिसके कारण बार-बार जाम की समस्या पैदा हो रही है। प्रशासन द्वारा वाहनों को कुछ समय के लिए रोका जा रहा है ताकि आगे सड़क पर दबाव कम किया जा सके। हालांकि यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि एक घंटे तक वाहनों को रोकने पर पांच से छह किलोमीटर तक लंबी कतारें लग रही हैं।

Advertisement

Advertisement

संकरी सड़कें बनी परेशानी का कारण

चारधाम यात्रा के दौरान कई स्थानों पर सड़कें संकरी हैं और कुछ जगहों पर सड़क की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसके चलते वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। कई बार यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। इसका असर न केवल बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों का बिगड़ रहा यात्रा कार्यक्रम

यात्रा मार्ग पर लगातार लग रहे जाम के कारण लोगों की यात्रा योजना प्रभावित हो रही है। पटना से आए श्रद्धालु अमित कुमार ने बताया कि पूरे रास्ते में जगह-जगह ट्रैफिक जाम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस यात्रा को तीन दिनों में पूरा होना था, उसे पूरा करने में लगभग दस दिन लग गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई स्थानों पर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं, जिससे ट्रैफिक और अधिक प्रभावित हो रहा है। वहीं एक अन्य यात्री धनंजय कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि एक सप्ताह के भीतर चारधाम यात्रा पूरी हो जाएगी, लेकिन अभी तक 12 दिन बीत चुके हैं। उनका अनुमान है कि घर लौटते-लौटते कुल 15 दिन लग जाएंगे।

Kedarnath Traffic Jam on Weekend: केदारनाथ में भी उमड़ रही रिकॉर्ड भीड़

Joshimath Traffic Jam on Weekend (credit-sm)
Joshimath Traffic Jam on Weekend (credit-sm)

केदारनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके कारण वहां भी यातायात और व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया है। कई यात्री लंबी प्रतीक्षा और जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। चारधाम यात्रा में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।

ऐसे में अब केवल रिकॉर्ड संख्या का सवाल नहीं रह गया है, बल्कि यह भी चिंता का विषय बन गया है कि हिमालयी क्षेत्र का पर्यावरण और मौजूदा बुनियादी ढांचा आखिर कितनी भीड़ को सुरक्षित तरीके से संभाल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए बेहतर सड़क, पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×