W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kedarnath में Landslide, 10,000 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू; जानें ताजा हालात और यात्रा की स्थिति

12:52 PM May 20, 2026 IST | Shivangi Shandilya
kedarnath में landslide  10 000 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू  जानें ताजा हालात और यात्रा की स्थिति
Kedarnath Yatra Landslide

Kedarnath Yatra Landslide: केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आई है। यात्रियों के लिए और वहां जाने वाले भक्तों के लिए भी यह खबर बेहद जरुरी है। केदारनाथ यात्रा के दौरान सोनप्रयाग-गौरीकुंड मुख्य मार्ग पर मंगलवार को मुनकटिया स्थान के पास अचानक भूस्खलन हो गया। भारी बारिश के कारण अचानक यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते DCR रुद्रप्रयाग की तरफ से SDRF को दी गई, जिसके बाद SDRF टीम तत्काल प्रभाव से सोनप्रयाग घटनास्थल पर पहुंच गए।

Advertisement

Sonprayag gaurikund route landslide: कैसे हुआ ये हादसा?

Kedarnath Yatra Landslide (CREDIT-SM)

बता दें कि रुद्रप्रयाग-लैंडस्लाइड के बीच SDRF उत्तराखंड ने 10 हजार से अधिक यात्रियों को घटनास्थल से सुरक्षित निकाला। मौसम खराब होने के कारण रास्ते बंद हो गए और यात्री बीच में फंस गए। इस दौरान रातभर लगातार पहाड़ों से मलबा गिरता रहा जिससे यात्रियों की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण होती चली गई। हालांकि, इसकी जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य जारी कर दिया।

Advertisement

Dehradun News in Hindi : SDRF अधिकारी का बयान

हादसे को लेकर SDRF अधिकारी ने बताया है कि, 'एसडीआरएफ टीम ने सड़क के दूसरी ओर फंसे लगभग 10,450 यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सड़क पार कराकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया. इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से मार्ग पर जमा मलबा हटाकर सड़क को पुनः वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया. रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद एसडीआरएफ टीम रात 12:45 बजे सकुशल कैंप वापस पहुंची.'

Advertisement

अभी क्या है केदारनाथ यात्रा का हाल?

Kedarnath Yatra Landslide (CREDIT-SM)

बता दें कि Sonprayag-Gaurikund मार्ग पर भारी बारिश और लैंडस्लाइड (landslide) की वजह से रास्ता ब्लॉक होने से केदारनाथ यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी जाती है। हालांकि, प्रशासन की तरफ से मलबा हटाकर यात्रा जल्द ही फिर से सुचारु कर दी गई है। कपाट खुलने के बाद से अब तक लगभग 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×