केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक! भारी बारिश की वजह से बीच में ही रोके गए यात्री, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Kedarnath Yatra Temporarily Suspended: अगर आप भी केदारनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार बारिश हो रही और मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार मौसम की स्थिति सामान्य होने और यात्रा मार्ग को सुरक्षित घोषित किये जाने के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी। IMD ने जिले में भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और भूस्खलन की संभावना जताई गई है।
Kedarnath Yatra Stop: केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
गढ़वाल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में देर रात से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। इसके चलते केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) और अन्य जोखिमों की आशंका बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर केदारनाथ की यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।
श्रद्धालुओं से की ये अपील

गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशसान द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें, अफवाहों पर भरोसा न करें। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया कि मौसम सामान्य होने तक वे निर्धारित होल्डिंग क्षेत्रों और सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरे रहें।
Kedarnath Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि
आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

Join Channel