W3Schools
Advertisement

जानिए उत्तराखंड के कौन से 12 जिले हैं फ्लैश फ्लड के खतरे में? प्रशासन ने नागरिकों से की अपील

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर को छोड़कर शेष 12 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
02:51 PM Aug 11, 2026 IST | Rohit Singh
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर को छोड़कर शेष 12 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जानिए उत्तराखंड के कौन से 12 जिले हैं फ्लैश फ्लड के खतरे में  प्रशासन ने नागरिकों से की अपील

Uttarakhand Flash Flood Warning : उत्तराखंड में भारी बारिश आफत बन गई है। बारिश के चलते आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इस चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ऊधम सिंह नगर को छोड़कर सभी 12 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का अनुमान जताया है। बता दें फ़्लैश फ्लड अचानक बाढ़ खतरे को कहा जाता है। इस आशंका को देखते हुए राज्य शासन तुरंत हरकत में आ गया है।

Advertisement

अधिकारीयों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

प्रशासन ने कई जगहों पर अलर्ट मोड लागू कर दिया है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में निगरानी सख्त करने और आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए सभी रेस्क्यू टीमों को पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है।

Advertisement

लोगों से अपील

आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिकारियों को संभावित भूस्खलन, जलभराव और नदियों के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए जरूरी एहतियाती कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि पहाड़ी इलाकों की छोटी धाराओं और नदियों में अचानक तेज उफान आ सकता है।

Advertisement

इसे देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे पुल-पुलियाओं, नदी किनारे और जलभराव वाले इलाकों के पास न जाएं। साथ ही खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और लैंडस्लाइड संभावित रास्तों पर निकलने से पहले मौसम व सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

संभावित फ़्लैश फ्लड प्रभावित जिलों की सूची इस प्रकार है -

  • अल्मोड़ा
  • बागेश्वर
  • चमोली
  • चंपावत
  • देहरादून
  • टिहरी
  • हरिद्वार
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तरकाशी
  • पौड़ी जिले

यह भी पढ़ें - “5 लाख ले लो, मेरे भाई को बचा लो” देवप्रयाग में उफनती नदी में बहा कांवड़िया, बड़े भाई ने लगाई मदद की गुहार, देखें Viral Video

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×