W3Schools
Advertisement

नीम करोली मंद‍िर के पास शिप्रा नदी का रौद्र रूप, कैंची धाम का Video हुआ वायरल

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है, जिससे नदियां और नाले उफान पर हैं। इसी क्रम में कैंची धाम से शिप्रा नदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नदी अपने रौद्र रूप में दिख रही है। नदी का पानी मंदिर की बाउंड्री और पुल के करीब तक पहुँच गया है।
02:37 PM Sep 02, 2026 IST | Bhawana Rawat
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है, जिससे नदियां और नाले उफान पर हैं। इसी क्रम में कैंची धाम से शिप्रा नदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नदी अपने रौद्र रूप में दिख रही है। नदी का पानी मंदिर की बाउंड्री और पुल के करीब तक पहुँच गया है।
नीम करोली मंद‍िर के पास शिप्रा नदी का रौद्र रूप  कैंची धाम का video हुआ वायरल
Kainchi Dham Viral Video

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद तबाही का मंजर है। राज्य में नदियां और नाले उफान पर हैं। इस वक़्त कैंची धाम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शिप्रा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नदी का पानी इतने उफान पर है कि मंदिर की बाउंड्री पर नजर आ रहा+9lo है। मंदिर के बाहर शांत रहने वाली नदी का ये रूप देखकर हर कोई हैरान है। ये नदी भवाली से शुरू होकर गरमपानी खैरना में कोसी नदी में जाकर समा जाती है। सोमवार की रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी में पानी आ गया है।

Advertisement

वायरल वीडियो में दिखा शिप्रा का रौद्र रूप

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि "आज दिनांक 1 सितंबर, दिन मंगलवार को श्री कैंची धाम में मां शिप्रा नदी का रौद्र रूप।" वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी उफान पर है और पानी पुल के करीब तक पहुंच गया है। यह वही पुल है, जिसके जरिए श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचते हैं। शिप्रा का ये भयावह रूप देखकर हर कोई हैरान है और सच में यह वीडियो डरा देने वाला है। मानसून सिर्फ राहत नहीं लाता, बल्की अपने साथ कई खतरे लेकर आता है।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

Advertisement

23 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस

उत्तराखंड में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। नैनीताल के पाण्डेछोड़ गांव में भारी बारिश की वजह से ककड़िया नाले का पानी उफान पर आ गया और करीब दो दर्जन घरों में घुस गया। इससे मकानों को खतरा पैदा हो गया और लोगों का काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उनका सामान भी बचा लिया। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने यहां रहने वाले 23 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस जारी किया है।

Also Read: लखनऊ में भारी बारिश के बाद हुआ 10 फीट गहरा गड्ढा, बाइक समेत गिरा युवक

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×