Pithoragarh Minor Sisters Molestation Case: पिथौरागढ़ में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, कमरे में बंद करके करता था गलत काम
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट में आरोपी नाबालिग लड़कियों को कमरे में बंद करता था और उनके साथ छेड़छाड़ और गलत काम करना का प्रयास करता जब इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो आरोपी पर कई धाराओं के साथ पॉक्सो केस लगा कर गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा और सजा का आदेश सुनाया जा सकता है।
पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने जानकारी दी गई कि उनकी 10 साल की बेटी और 12 साल की भतीजी को जितेंद्र आरोपी अपने कमरे में जबरदस्ती बंद कर देता था और फिर छेड़छाड़ के साथ गंदी हरकत करने का प्रयास करता था। इसी आरोपों के आधार पर थाने में केस दर्ज किया गया और आरोपी के खिलाफ 1127(2)/74/75 के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी जितेंद्र गिरफ्तार
गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष कैलाश चन्द्र जोशी ने मामले को गंभीरता से लिया है और तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला उप निरीक्षक रजनी आर्या के द्वारा आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले की गंभीरता के चलते कई धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Join Channel