W3Schools
Advertisement

Puchhadi Ramnagar Action: रामनगर में चला वनविभाग का बुलडोजर, 15 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी

पुछड़ी गांव में वन विभाग ने 15 हेक्टेयर जमीन को हटाने का कार्य किया जा रहा हैं। इस मामले में 80 से ज़्यादा अवैध घरों को तोड़ा गया हैं।
05:12 PM Oct 31, 2026 IST | Team Desk
पुछड़ी गांव में वन विभाग ने 15 हेक्टेयर जमीन को हटाने का कार्य किया जा रहा हैं। इस मामले में 80 से ज़्यादा अवैध घरों को तोड़ा गया हैं।
puchhadi ramnagar action  रामनगर में चला वनविभाग का बुलडोजर  15 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी
Puchhadi Ramnagar Action (credit: social media)

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पुछड़ी गांव में वन विभाग ने 15 हेक्टेयर जमीन को हटाने का कार्य किया जा रहा हैं। इस मामले में 80 से ज़्यादा अवैध घरों को तोड़ा गया हैं। पूरे इलाके में पुलिस की काफी बड़ी तैनाती मौजूद है साथ ही पुलिस इस कार्य को करने के लिए सख्त कदम उठा रही हैं।

Advertisement

अतिक्रमण के दौरान लोग हुए घायल

जानकारी में बताया की पुछड़ी जगह पर यह अतिक्रमण हटाते समय घर में मौजूद समसाद और मोमिना पत्नी जाहिद व फातमा पत्नी रियासत काफी गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस तुरंत घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गई हैं।

Advertisement

पुलिसकर्मी अतिक्रमण की जगह पर तैनात

पुलिस ने बताया की अतिक्रमण को हटाने के लिए सुरक्षा लिए मौके पर पांच एसपी रैंक के अधिकारियों, छह सीओ, 25 इंस्पेक्टर, 82 सब-इंस्पेक्टर सहित कुल 525 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इसके अलावा पीएसी की तीन कंपनियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया। पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से दो सुपर जोन, सात जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया, जबकि आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए छह बैरियर स्थापित किए गए।

Advertisement

अलग-अलग जोन की निगरानी

पूरे अभियान की कमान एसपी डॉ. जगदीश चंद्र को सौंपी गई थी। वहीं, तीन एएसपी और छह सीओ को अलग-अलग जोन की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×