Rishikesh में गंगा स्नान के दौरान देखते-देखते बह गया युवक, SDRF का सर्च अभियान जारी, साईं घाट पर हुआ हादसा
Rishikesh Drowning Incident: ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। थाना मुनि की रेती क्षेत्र के साईं घाट पर राजस्थान से घूमने आए एक परिवार के साथ दुखद हादसा हो गया। दरअसल, स्नान के दौरान एक युवक पानी में बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार लापता युवक की पहचान श्याम पुत्र सवाई जागीर के रूप में हुई है। वह राजस्थान के जोधपुर जिले (Shyam Jodhpur Drowning Rishikesh) की चंद कॉलोनी, दीनाला नाडा का निवासी है। श्याम अपने माता-पिता के साथ ऋषिकेश और तपोवन घूमने आया था। परिवार गंगा तट पर पहुंचा था, जहां स्नान के दौरान युवक अचानक गहरे पानी और तेज धारा में बह गया।
Rishikesh Drowning Incident: SDRF और पुलिस कर रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ (Ganga River search Operation) के इंस्पेक्टर कवींद्र सजवान ने बताया कि युवक की तलाश के लिए विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। टीम के डीप डाइवर्स और रेस्क्यू कर्मी गंगा के विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नदी के तेज बहाव को देखते हुए बचाव अभियान सावधानीपूर्वक संचालित किया जा रहा है। अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन तलाश लगातार जारी है।
Ganga Bath Accident Rishikesh: संयुक्त रूप से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
युवक की खोज के लिए एसडीआरएफ के साथ स्थानीय पुलिस और जल पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। सभी एजेंसियां मिलकर नदी में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। बचाव दल आधुनिक उपकरणों और विशेष तकनीकों की मदद से युवक की तलाश में जुटा हुआ है।
आशीष जैन की तलाश भी जारी

इस बीच एसडीआरएफ एक अन्य लापता युवक की भी खोज कर रही है। छह जून को कौड़ियाला क्षेत्र के पास गंगा में बह गए आशीष जैन का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश के लिए भी लगातार अभियान जारी है। एसडीआरएफ की टीम डीप डाइविंग उपकरणों और अन्य आधुनिक रेस्क्यू संसाधनों की मदद से गंगा के विभिन्न क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक दोनों युवकों का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च अभियान जारी रहेगा।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से गंगा में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। नदी में कई स्थानों पर पानी का बहाव काफी तेज रहता है, जिससे हादसे होने की संभावना बनी रहती है। अधिकारियों ने लोगों से निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों में ही स्नान करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के कनालीछीना में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दी गर्भपात की दवा, हालत नाजुक

Join Channel