राखी से पहले हरिद्वार के रुड़की में भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत से मचा हड़कंप
उत्तराखंड के रुड़की से एक बड़ी दर्दनाक खबर आई है। जहां, एक भाई से राखी से पहले अपने दो बहनों को गोली मार दी। मौके पर दोनों बहनों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्या की हर पहलू से जांच कर रही है। आखिर किस वजह से भाई ने अपनी बहनों की हत्या कर दी?
भाई ने दो बहनों को गोली मारी
बता दें कि रुड़की में सोमवार देर शाम एक सनसनी घटना सामने आई। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक भाई ने अपनी दो बहनों को गोली मार दी। गणेशपुर में 50 वर्षीय शकुंतला की मौत हो गई, जबकि उसका पति भी गोली लगने से पूरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद आजाद नगर में युवक ने अपनी दूसरी बहन पुष्पा (48 वर्षीय) को भी गोली मार दी, जिससे उनकी भी मौत मौके पर ही हो गई। इस डबल मर्डर से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस कार्रवाई शुरू
बता दे कि घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों जगह मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों हत्याओं के पीछे क्या कारण था, इसकी जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना से सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया है।

Join Channel