W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rudraprayag: मंदाकिनी नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की कार, 5 यात्रियों को मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला गया

10:39 AM Jun 07, 2026 IST | Bhawana Rawat
rudraprayag  मंदाकिनी नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की कार  5 यात्रियों को मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला गया
Rudraprayag Car Accident

Rudraprayag Car Accident: पश्चिम बंगाल से केदारनाथ झा रहे श्रद्धालुओं की एक कार अनियंत्रित होकर रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी में जा गिरी। कार में 5 लोग सवार थे, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई। बताया जा रहा है कि यह हादसा तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह करीब 5 बजे हुआ।

Advertisement

Kedarnath Pilgrims: पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम जा रहे थे श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार (संख्या: UP-16 DK 0856) अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि चालक के नियंत्रण खो देने की वजह से कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत और बचाव टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला। टीमों की तत्परता की वजह से वाहन में सवार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Advertisement

Tilwara Accident: दो महिला यात्रियों को गंभीर चोटें

दुर्घटना में घायल यात्रियों की पहचान प्रिंस सिंह, सभीमा सिंह, सुजोन मुखर्जी, ऋजा मुखर्जी और वाहन चालक प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। इनमें दो महिला यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य तीन यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ी जनहानि टल गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Gaurikund highway: प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

केदारनाथ मार्ग पर हुए इस हादसे में सभी यात्रियों के सुरक्षित बच जाने से प्रशासन और राहत टीमों ने राहत की सांस ली है। इस बीच, चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ी रास्तों पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों और चालकों से बेहद सतर्क रहने और वाहनों को तय व सुरक्षित गति सीमा में ही चलाने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों को दोबारा होने से रोका जा सके।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×