W3Schools
Advertisement

Surendra Koli Suicide: निठारी कांड में बरी सुरेंद्र कोली ने दी जान, हरिद्वार में चाय की दुकान पर फंदे से लटका मिला शव

Surendra Koli Suicide: निठारी कांड में बरी हो चुके सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह भूपतवाला क्षेत्र में रह रहा था और पिछले कुछ दिनों से चाय की दुकान चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
01:46 PM Sep 18, 2026 IST | Amit Kumar
Surendra Koli Suicide: निठारी कांड में बरी हो चुके सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह भूपतवाला क्षेत्र में रह रहा था और पिछले कुछ दिनों से चाय की दुकान चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
surendra koli suicide  निठारी कांड में बरी सुरेंद्र कोली ने दी जान  हरिद्वार में चाय की दुकान पर फंदे से लटका मिला शव
Surendra Koli Suicide (credit social media )

Surendra Koli Suicide: उत्तराखंड के  हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल,  बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र के भूपतवाला में रह रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह वहीं चाय की दुकान चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सुरेंद्र कोली निठारी कांड से जुड़े कई मामलों में आरोपी था। हाल ही में उसे इन मामलों में कोर्ट  से बरी किया गया था। अब पुलिस उसकी मौत के पीछे की वजह का पता लगाने में जुट गई है।

Advertisement

क्या है निठारी कांड?

निठारी इलाके में साल 2005-06 के दौरान बच्चों और महिलाओं के लगातार लापता होने की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। गुमशुदगी के मामलों की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस की जांच सेक्टर-31 स्थित कारोबारी मोनिंदर सिंह पंढेर की कोठी D-5 तक पहुंची।

Advertisement

29 दिसंबर 2006 को पुलिस ने पंढेर की कोठी के पीछे नाले और आसपास के इलाके में तलाशी ली। इस दौरान वहां से कई मानव खोपड़ियां, हड्डियां, कपड़े और अन्य सामान बरामद हुआ। इस बरामदगी के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

पंढेर और सुरेंद्र कोली की हुई गिरफ्तारी

बरामदगी के बाद पुलिस ने कारोबारी मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके घरेलू सहायक सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जनवरी 2007 में मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई।

निठारी मामले से जुड़ी गुमशुदगी और अपराध की घटनाओं को लेकर कुल 19 अलग-अलग FIR दर्ज की गई थीं। इनमें से 16 मामलों में CBI ने चार्जशीट दाखिल की थी। जांच के दौरान सुरेंद्र कोली पर हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Electric Pole Accident: उत्तराखंड में बेटी के नामकरण में पिता की मौत, बिजली लाइन ठीक करने पर करंट लगने से हुई मौत

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×